Table of Contents
Copper Water Benefits
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह परंपरा हमारे देश में बहुत ही पहले से चली आ रही है और ये परंपरा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धिति का भाग भी है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से उन कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है, जो दूषित पानी पीने से होती हैं। जैसे, लूज मोशन, पेट दर्द, डायरिया इत्यादि। तांबे का पानी पीने से शरीर में copper की कमी भी नहीं होती है। इस पोस्ट में कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं जैसे :- आपको किस समय पर तांबा युक्त पानी नहीं पीना चाहिए, इस पानी के क्या फायदे होते हैं और इसे पीने की विधि क्या है।
कॉपर वॉटर कब नहीं पीना चाहिए?
तांबे के बर्तन में रखा गया पानी कभी भी भोजन करने के बाद नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ सकता है। पाचन धीमा हो सकता है या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने का सबसे सही समय होता है। आप सुबह उठकर यूरिन पास करने और मुंह धोने के बाद सबसे पहले तांबे के बर्तन में रातभर रखा हुआ पानी पिएं।
तांबे के बर्तन में पानी कितने समय तक रखें?
तांबे के बर्तन में रखे पानी का लाभ पाने के लिए आप इस पानी को 12 से 48 घंटे तक तांबे की जग या लोटे में स्टोर करके रखें और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यदि आप पूरे दिन तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन यह पानी ताजा भरा हुआ होना चाहिए। रातभर का रखा हुआ नहीं। क्योंकि रखा हुआ पानी आपको सिर्फ सुबह खाली पेट ही फायदा करता हैं।
तांबे का पानी पीने के क्या नुकसान हैं?
वैसे देखा जाए तो तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने के कोई नुकसान नहीं हैं। लेकिन जब आप लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में या फिर गलत तरीके से इस पानी का सेवन करते हैं तो शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ सकती है और आपको जी मिचलाना, उल्टियां आना, पेट में दर्द होना या डायरिया जैसी बिमारियों लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आप इन लक्षणों को अनदेखा करते हैं और पानी का सेवन जारी रखते हैं तो यह लिवर की खराबी और किडनी की बीमारी का कारण भी बन सकता है।
Disclaimer: इस पोस्ट में जो भी सुझाव दिए गए हैं वो सभी सुझाव बहुत से लोगो का निरिक्षण करके दिया गया है। Multiadda.com इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सुझाव को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी अछे फिटनेस एक्स्त्पेर्ट से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: फिट रहना चाहते हैं तो डेली लाइफ में शामिल करें ये ऐक्टिविटीज, जल्द बर्न होगा फैट
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )